इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

पाएँ बाइबल का खज़ाना | यिर्मयाह 44-48

‘बड़ी-बड़ी चीज़ों की ख्वाहिश करना’ बंद कीजिए

‘बड़ी-बड़ी चीज़ों की ख्वाहिश करना’ बंद कीजिए

45:2-5

बारूक शायद शाही खानदान से था और बहुत पढ़ा-लिखा अधिकारी था। वह यहोवा की उपासना करता था और वफादारी से यिर्मयाह की मदद करता था, मगर एक वक्‍त पर वह सही नज़रिया बनाए रखने से चूक गया। वह “बड़ी-बड़ी चीज़ों की ख्वाहिश” करने लगा। शायद वह शाही दरबार में ऊँचा ओहदा पाना या दौलत हासिल करना चाहता था। उसे अपनी सोच बदलनी थी, तभी वह यरूशलेम पर आनेवाले नाश से ज़िंदा बचता।