प्रहरीदुर्ग और सजग होइए! पत्रिकाएँ
हमारी पत्रिकाएँ सैकड़ों भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिनमें साइन लैंग्वेज भी शामिल हैं। प्रहरीदुर्ग पत्रिका परमेश्वर के राज के बारे में सभी लोगों को एक बेहतरीन खुशखबरी देती है और यीशु मसीह पर विश्वास करने का बढ़ावा देती है। सजग होइए! बताती है कि आज किस तरह मुश्किलों का सामना किया जा सकता है। यह पत्रिका परमेश्वर के इस वादे पर विश्वास बढ़ाती है कि बहुत जल्द वह एक ऐसी दुनिया लाएगा जिसमें सभी लोग अमन-चैन से रहेंगे।

