इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

दुनिया पर एक नज़र

दुनिया पर एक नज़र

मेक्सिको की खाड़ी

अप्रैल 2010 में गहरे सागर में बने एक तेल के कुँए में दुर्घटना हुई। इस वजह से लगभग तीन महीने तक बड़ी तादाद में तेल और गैस पानी में बहता गया। खोजकर्ताओं के एक दल ने पता लगाया कि इसके ढाई महीने बाद प्रदूषण फैलानेवाले कुछ रसायन गायब हो गए। वे इस नतीजे पर पहुँचे कि समुद्र में पाए जानेवाले ऐसे जीवाणुओं ने, जिनमें मीथेन गैस को नष्ट करने की ताकत है, इन रसायनों को सोख लिया है। लेकिन कुछ विशेषज्ञ इस बात से सहमत नहीं हैं। वे मानते हैं कि ज़्यादातर तेल समुद्र-तल में चला गया है।

पेरू

सबसे पुराने भुट्टों में से कुछ पेरू देश में पाए गए हैं। (इनमें से एक की तसवीर ऊपर दी गयी है।) यह दिखाता है कि लगभग 3,000 साल पहले उत्तरी पेरू के निवासी इससे पॉपकॉन और आटा तैयार करते थे।

रूस

रोसिसकाया गेज़्यटा अखबार कहता है: एक सर्वे के मुताबिक 59 प्रतिशत रूसी, जिनकी उम्र 18 से 35 के बीच थी, मानते हैं कि “ज़िंदगी में कामयाबी हासिल करने के लिए आपको कभी-कभी नैतिक उसूलों से समझौता करना पड़ता है।”

इटली

आड्रीआ-रोवीगो का एक कैथोलिक बिशप, लूचो सोरावीटो डे फ्राँचेसकी कहता है: “धार्मिक उपदेश देने के लिए ज़रूरी है कि लोगों के घर जाकर उनसे मिलें। हमारे पादरियों को चाहिए कि वे चर्च का घंटा बजाने के बजाय लोगों के घरों की घंटी बजाएँ।”

दक्षिण अफ्रीका

कई देशों में गैंडे का सींग दवा बनाने के लिए गैर-कानूनी तरीके से बेचा जाता है। आज एक किलो सींग की कीमत बढ़कर करीब 35,10,000 रुपए हो गयी है। सन्‌ 2011 में, केवल दक्षिण अफ्रीका में गैंडे के सींग के लिए चोर-शिकारियों ने 448 गैंडों को मार डाला। यूरोप में सींग पाने के लिए गिरोहों ने अजायब-घरों और नीलाम-घरों पर हमला कर दिया। यहाँ तक कि माना जाता है, यूरोप के चिड़िया-घरों में रखे गए गैंडों की जान खतरे में है। (g13-E 01)