अध्ययन के लिए सुझाव
संबंधित आयतों से फायदा पाइए
पवित्र शास्त्र का नयी दुनिया अनुवाद बाइबल में दी संबंधित आयतें पढ़ने से पता चलता है कि बाइबल में लिखी बातें एक दूसरे से मेल खाती हैं। एक आयत से संबंधित दूसरी आयतें पढ़ने से हमें और भी जानकारी मिलती है। संबंधित आयतों को कैसे ढूँढ़ें? सबसे पहले देखिए कि एक आयत में किसी शब्द या वाक्य के बाद ऊपर कौन-सा नंबर दिया है। फिर छपी हुई बाइबल में बीच में जो कॉलम (हाशिया) दिया है, उसमें वह नंबर ढूँढ़िए। उस नंबर के आगे दी आयतें संबंधित आयतें हैं। jw.org या JW लाइब्रेरी ऐप में संबंधित आयतें देखने के लिए उस नंबर पर टैप कीजिए।
संबंधित आयतों में क्या जानकारी दी होती है? आइए कुछ उदाहरण देखें:
किसी घटना का ब्यौरा और कहाँ दिया है? कुछ संबंधित आयतें हमें बाइबल की दूसरी आयतों पर ले जाती हैं जहाँ उसी घटना का मिलता-जुलता ब्यौरा दिया होता है। जैसे 2 शमूएल 24:1 और 1 इतिहास 21:1 देखिए।
कोई हवाला कहाँ से लिया गया है? कुछ संबंधित आयतों से पता चलता है कि एक आयत में लिखी बात कहाँ से ली गयी है। जैसे मत्ती 4:4 और व्यवस्थाविवरण 8:3 देखिए।
भविष्यवाणी कैसे पूरी हुई? कुछ संबंधित आयतों से पता चलता है कि एक भविष्यवाणी कैसे पूरी हुई। जैसे मत्ती 21:5 और जकरयाह 9:9 देखिए।