इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

पाठ 01

खुश कैसे रहें​—आज और हमेशा के लिए?

खुश कैसे रहें​—आज और हमेशा के लिए?

हम सब ज़िंदगी में खुश रहना चाहते हैं। पर अकसर कुछ बातें हमें परेशान करती हैं। हम सोचते हैं कि ज़िंदगी में इतना दुख क्यों है, आगे चलकर दुनिया का क्या होगा। इसके अलावा, हर दिन हमें रोज़ी-रोटी और घर की सुख-शांति की चिंता लगी रहती है। हमें समझ में नहीं आता कि हम इन चिंताओं का सामना कैसे करें। आपको यह जानकर खुशी होगी कि परमेश्‍वर ने हमारे लिए एक किताब लिखवायी है जिसमें हमारे सभी सवालों के जवाब हैं। वह किताब है बाइबल। इससे हम यह भी जान सकते हैं कि चिंताएँ होने पर भी खुश कैसे रहें। इसे पढ़ने से आपको ज़रूर अपने सवालों के जवाब मिलेंगे।

1. बाइबल में किन सवालों के जवाब मिलते हैं?

बाइबल में बताया गया है कि परमेश्‍वर ने इंसान को क्यों बनाया। अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है? मरने के बाद क्या होता है? दुनिया में शांति क्यों नहीं है? क्या एक दिन यह दुनिया खत्म हो जाएगी? ये सभी ज़रूरी सवाल हैं। बहुत-से लोगों को बाइबल से इनके जवाब पाकर तसल्ली हुई है। परमेश्‍वर चाहता है कि आप भी इनके जवाब पाएँ।

2. बाइबल से हर दिन की चिंताओं का सामना करने के लिए क्या मदद मिलती है?

बाइबल में ऐसी बढ़िया सलाह दी गयी है जो हर दिन हमारे काम आती है। जैसे, घर में झगड़े न हों इसके लिए क्या करें? नौकरी को लेकर कोई परेशानी हो, तो क्या करें? जब हम साथ मिलकर इन विषयों पर चर्चा करेंगे, तो आप पाएँगे कि बाइबल में जो भी लिखा है, वह ‘हमारे लिए फायदेमंद है।’​2 तीमुथियुस 3:16.

जो किताब आप पढ़ रहे हैं, वह बाइबल नहीं है। मगर इसमें बाइबल के वचन दिए हैं। हम चाहते हैं कि आप ये वचन बाइबल में खोलकर पढ़ें। तब आप देख पाएँगे कि आप इस किताब से जो भी सीख रहे हैं वह बाइबल से है।

और जानिए

बाइबल पढ़ने से कई लोगों ने किस तरह जीवन में खुशी पायी है? आप क्या कर सकते हैं ताकि आपको बाइबल पढ़ना अच्छा लगे? बाइबल को समझने के लिए किसी की मदद लेना क्यों ज़रूरी है? आइए जानें।

3. बाइबल से हम सही रास्ता जान सकते हैं

अँधेरे में हम रौशनी से रास्ता देख पाते हैं, पास का भी और दूर का भी। बाइबल भी रौशनी की तरह है। इसे पढ़ने से हम जान पाएँगे कि आज हम सही फैसले कैसे कर सकते हैं। हम यह भी जान पाएँगे कि आगे क्या होनेवाला है।

भजन 119:105 पढ़िए। फिर आगे दिए सवालों पर चर्चा कीजिए:

  • यहाँ बाइबल के बारे में क्या बताया गया है?

  • क्या यह आपको भी रास्ता दिखा सकती है, आपको क्या लगता है?

4. बाइबल से आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं

डौरिस नाम की एक औरत कुछ सवालों को लेकर बहुत परेशान रहती थी। लेकिन बाइबल पढ़ने से उसे अपने सवालों के जवाब मिले। वीडियो देखिएफिर आगे दिए सवालों पर चर्चा कीजिए:

  • डौरिस किन सवालों को लेकर परेशान थी?

  • बाइबल पढ़ने से उसने क्या जाना?

सवाल पूछना अच्छी बात है। मत्ती 7:7 पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:

  • अगर आपको ईश्‍वर से कोई सवाल करने का मौका मिले, तो आप क्या पूछेंगे?

5. बाइबल एक बार पढ़कर तो देखिए, आपको ज़रूर अच्छा लगेगा

बहुत-से लोगों को बाइबल पढ़ना अच्छा लगता है। इससे उन्होंने कई बातें सीखी हैं। वीडियो देखिएफिर आगे दिए सवालों पर चर्चा कीजिए:

  • उन नौजवानों को किताबें पढ़ना कैसा लगता है?

  • लेकिन उन्हें बाइबल पढ़ना क्यों अच्छा लगने लगा?

बाइबल पढ़ने से हम काफी अच्छी बातें सीखेंगे। दुख के समय हमें दिलासा और सुकून मिलेगा और एक अच्छे कल की आशा मिलेगी। रोमियों 15:4 पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:

  • क्या आप जानना चाहेंगे कि हम दिलासा और आशा कैसे पा सकते हैं?

6. किसी की मदद लेने से आप बाइबल को अच्छे-से समझ पाएँगे

कई लोग खुद बाइबल पढ़ते हैं। लेकिन उन्होंने पाया है कि जब वे किसी की मदद लेते हैं, तो इसे अच्छे-से समझ पाते हैं। प्रेषितों 8:26-31 पढ़िए। फिर आगे दिए सवाल पर चर्चा कीजिए:

  • बाइबल को अच्छी तरह समझने के लिए आप क्या कर सकते हैं?​—वचन 30 और 31 देखिए।

पुराने ज़माने में इथियोपिया के एक आदमी को परमेश्‍वर के वचन की कुछ बातें समझ में नहीं आयीं। तब किसी ने उसे समझाया। आज भी कई लोग बाइबल को समझने के लिए दूसरों से मदद लेते हैं

कुछ लोग कहते हैं: “बाइबल पढ़ने का कोई फायदा नहीं है।”

  • इस बारे में आप क्या सोचते हैं? आप ऐसा क्यों सोचते हैं?

अब तक हमने सीखा

बाइबल में ऐसी बढ़िया सलाह दी गयी है जो हर दिन हमारे काम आती है। इसमें कई ज़रूरी सवालों के जवाब भी दिए हैं। इससे हम आशा और दिलासा भी पा सकते हैं।

आप क्या कहेंगे?

  • बाइबल से हर दिन की चिंताओं का सामना करने के लिए क्या मदद मिलती है?

  • बाइबल में किन सवालों के जवाब मिलते हैं?

  • आप बाइबल से क्या जानना चाहेंगे?

लक्ष्य

ये भी देखें

जानिए कि बाइबल में दी सलाह कैसे आपके काम आ सकती है।

“बाइबल की सलाह​—हर युग के लिए” (प्रहरीदुर्ग  अंक 1 2018)

एक आदमी बचपन से बहुत उदास रहता था और खुद को बेकार समझता था। जानिए कि बाइबल पढ़ने से वह कैसे खुश रहने लगा।

एक नयी ज़िंदगी की शुरूआत  (2:53)

जानिए कि बाइबल में पति-पत्नी और बच्चों के लिए क्या सलाह दी गयी है।

“12 सुझाव आज़माएँ, अपने परिवार को सुखी बनाएँ” (सजग होइए!  अंक 2 2018)

कई लोग सोचते हैं कि भगवान दुनिया को चला रहा है। लेकिन क्या यह सच है? जानिए कि बाइबल में क्या लिखा है।

बाइबल का अध्ययन क्यों करें?​पूरा वीडियो  (3:14)