बाइबल पर वीडियो—बुनियादी शिक्षाएँ
ये छोटे-छोटे वीडियो बाइबल के बारे में अकसर पूछे जानेवाले सवालों के जवाब देते हैं। ये सभी वीडियो परमेश्वर की तरफ से खुशखबरी! ब्रोशर के पाठ पर आधारित हैं और बाइबल की बुनियादी शिक्षाएँ समझने में आपकी मदद करेंगे।
विश्वमंडल—क्या इसकी सृष्टि की गयी?
बाइबल में विश्वमंडल की शुरूआत के बारे में जो बताया गया है, कई लोग उसे ठीक से समझ नहीं पाते। उन्हें लगता है ये सब मनगढ़ंत बातें हैं। क्या बाइबल में जो लिखा है, वह सच है?
क्या सच में कोई ईश्वर है?
आइए कुछ सबूतों पर गौर करें जिनसे पता चलता है कि ईश्वर सच में है।
क्या परमेश्वर का कोई नाम है?
परमेश्वर को कई तरीकों से पुकारा जाता है, जैसे सर्वशक्तिमान, सृष्टिकर्ता, ईश्वर या प्रभु। लेकिन उसका अपना एक नाम है जो बाइबल में 7,000 से भी ज़्यादा बार आता है।
क्या आप परमेश्वर के दोस्त बन सकते हैं?
सदियों से दुनिया-भर में लोग अपने बनानेवाले को जानने की कोशिश करते आए हैं। बाइबल पढ़ने से हम ईश्वर के दोस्त बन सकते हैं। उससे दोस्ती करने के लिए सबसे पहले उसका नाम जानना ज़रूरी है।
बाइबल का लेखक असल में कौन है?
अगर बाइबल इंसानों ने लिखी है, तो क्या इसे ‘परमेश्वर का वचन’ कहना सही होगा? बाइबल में किसके विचार लिखे गए हैं?
हम क्यों यकीन कर सकते हैं कि बाइबल परमेश्वर की तरफ से है?
अगर बाइबल परमेश्वर की तरफ से है तो यह दुनिया की सब किताबों से एकदम अलग होनी चाहिए।
बाइबल पढ़ना मज़ेदार कैसे बनाएँ?
चार सुझाव अपनाकर बाइबल पढ़ें और अच्छे-से समझें।
परमेश्वर ने धरती क्यों बनायी?
हमारी धरती का नज़ारा बहुत ही दिलकश है। पृथ्वी को सूरज से एकदम ठीक दूरी पर रखा गया है। यह एकदम सही कोण पर झुकी हुई है और एकदम सही रफ्तार पर घूमती है। परमेश्वर ने धरती को बनाते वक्त इन सब बातों का ध्यान क्यों रखा?
ज़िंदगी का मकसद क्या है?
जानिए कि सच्ची खुशी और ज़िंदगी का मकसद पाने का राज़ क्या है।
आपको ज़िंदगी से जुड़े ज़रूरी सवालों के जवाब कहाँ मिल सकते हैं?
अगर आपके मन में ज़िंदगी, मौत या भविष्य को लेकर सवाल हैं, तो आपको उनके जवाब ज़रूर मिल सकते हैं। मगर कहाँ?
मरे हुए लोग किस हाल में हैं?
बाइबल वादा करती है कि एक ऐसा वक्त आएगा जब मरे हुए लोगों को ज़िंदा किया जाएगा जैसे लाज़र को किया गया था।
क्या यीशु मसीह परमेश्वर है?
क्या यीशु और सर्वशक्तिमान परमेश्वर एक शख्स हैं? या फिर दोनों अलग-अलग हैं?
यीशु क्यों मरा?
बाइबल के मुताबिक, यीशु की मौत बहुत अहमियत रखती है। क्या यीशु के मरने की कोई खास वजह थी?
परमेश्वर का राज क्या है?
जब यीशु धरती पर था तो उसने लोगों को खासकर परमेश्वर के राज के बारे में बताया। सदियों से उसके शिष्य यही प्रार्थना करते आए हैं कि यह राज जल्दी आए।
परमेश्वर का राज 1914 से हुकूमत कर रहा है
करीब 2,600 साल पहले यहोवा ने एक ताकतवर राजा को एक सपना दिखाया जो दरअसल एक भविष्यवाणी थी। यह भविष्यवाणी आज पूरी हो रही है।
1914 से दुनिया बदल गयी
1914 से दुनिया के हालात और लोगों का व्यवहार बदतर होता जा रहा है। इससे पता चलता है कि “आखिरी दिनों” के बारे में शास्त्र में जो भविष्यवाणियाँ दी हैं वे सच हो रही हैं।
क्या ईश्वर हम पर प्राकृतिक विपत्तियाँ लाता है?
प्राकृतिक विपत्ति के शिकार दो लोग बताते हैं कि उन्होंने पवित्र शास्त्र से क्या जाना।
परमेश्वर ने दुख-तकलीफें क्यों रहने दी हैं?
कई लोग सोचते हैं कि दुनिया में इतनी दुख-तकलीफें और लोगों में इतनी नफरत क्यों है। इस सवाल का सही जवाब बाइबल हमें देती है जिसे जानकर दिल को तसल्ली मिलती है।
आप जो मानते हैं, क्या उसे सच में जानते हैं?
जानिए कि यह परखना क्यों ज़रूरी है कि आप जो मानते हैं, वह सही है या नहीं। और आपके पास ईश्वर के बारे में सही-सही जानकारी है या नहीं।
क्या ईश्वर की नज़र में सब धर्म एक हैं?
कई लोगों का मानना है कि हम कोई भी धर्म मान सकते हैं। क्या वाकई ऐसा है?
क्या ईश्वर की उपासना करने के लिए किसी धार्मिक संगठन से जुड़ना ज़रूरी है?
क्या ईश्वर चाहता है कि आप उसकी उपासना करने के लिए किसी धार्मिक संगठन से जुड़ें? इस बारे में पवित्र शास्त्र में क्या लिखा है?
क्या परमेश्वर सभी लोगों की प्रार्थनाएँ सुनता है?
क्या परमेश्वर उन लोगों की प्रार्थना सुनता है जो अपने स्वार्थ के लिए प्रार्थना करते हैं? या ऐसे व्यक्ति की जो घर पर अपनी पत्नी के साथ बदतमीज़ी करता है और फिर परमेश्वर से प्रार्थना करके आशीष माँगता है?
क्या ईश्वर की भक्ति करने के लिए मूर्तियों का सहारा लेना सही है?
हम ईश्वर को देख नहीं सकते। लेकिन क्या मूर्तियों और तसवीरों के ज़रिए हम उसके करीब जा सकते हैं?
शादी के बारे में ईश्वर की सोच क्या है?
ईश्वर चाहता है कि आप पति-पत्नी खुश रहें। उसने पवित्र शास्त्र में बढ़िया सलाह दी है जिसे मानने से बहुत-से जोड़ों को फायदा हुआ है।
क्रिसमस की शुरूआत कैसे हुई?
जानिए कि क्रिसमस की शुरूआत कैसे हुई और कई लोग इसे क्यों नहीं मनाते।
क्या गंदी तसवीरें और वीडियो देखना ईश्वर की नज़र में पाप है?
क्या बाइबल में इस बारे में बताया गया है? हम कैसे जान सकते हैं कि इस बारे में ईश्वर की क्या सोच है?

