गीत 7
यहोवा, बल हमारा!
-
1. हम बस इंसाँ हैं, मिट्टी के पुतले!
याह तेरे बल से मिलता बल हमें!
साक्षी हम तेरे, गवाही देंगे,
सुनना, ना सुनना उन पे छोड़ेंगे।
(कोरस)
यहोवा बल तू, हमारी तू शान,
फैलाएँ तेरा नाम सुबोह-शाम।
तू ही चट्टान, तू ही है शक्-ति-मान!
ताकत पे तेरी करते अभिमान!
-
2. जीवन हमारा अँधेरे में था,
सच्-चा-ई से मन में दीप है जला।
इसकी ही रौशनी में चलते रहें,
तेरी हुकूमत कबूल हम करते।
(कोरस)
यहोवा बल तू, हमारी तू शान,
फैलाएँ तेरा नाम सुबोह-शाम।
तू ही चट्टान, तू ही है शक्-ति-मान!
ताकत पे तेरी करते अभिमान!
-
3. करते हैं हम तेरी मरज़ी पूरी,
शैताँ के तानों की परवाह नहीं।
चाहे सताए वो, चाहे ले जान,
हम तो बुलंद करेंगे तेरा नाम।
(कोरस)
यहोवा बल तू, हमारी तू शान,
फैलाएँ तेरा नाम सुबोह-शाम।
तू ही चट्टान, तू ही है शक्-ति-मान!
ताकत पे तेरी करते अभिमान!
(2 शमू. 22:3; भज. 18:2; यशा. 43:12 भी देखें।)