भजन 138:1-8

दाविद की रचना। 138  मैं पूरे दिल से तेरी तारीफ करूँगा,+ दूसरे देवताओं के सामने तेरी तारीफ में गीत गाऊँगा।*  2  मैं तेरे पवित्र मंदिर* की तरफ मुँह करके दंडवत करूँगा,+तेरे अटल प्यार और तेरी वफादारी की वजह सेतेरे नाम की बड़ाई करूँगा,+ तूने अपने वचन और अपने नाम को बाकी सब चीज़ों से महान किया है।*  3  जिस दिन मैंने तुझे पुकारा तूने मुझे जवाब दिया,+मुझे हिम्मत दी, मुझे मज़बूत किया।+  4  हे यहोवा, धरती के सभी राजा तेरी तारीफ करेंगे,+क्योंकि वे तेरे वादों के बारे में सुन चुके होंगे।  5  वे यहोवा की राहों के बारे में गीत गाएँगे,क्योंकि यहोवा की महिमा अपार है।+  6  यहोवा ऊँचे पर निवास करता है, फिर भी वह नम्र लोगों पर गौर करता है,+मगर मगरूरों को सिर्फ दूर से जानता है।+  7  जब मैं खतरों से गुज़रूँ, तब भी तू मेरी जान की हिफाज़त करेगा।+ मेरे भड़के हुए दुश्‍मनों के खिलाफ तू अपना हाथ बढ़ाएगा,तेरा दायाँ हाथ मुझे बचा लेगा।  8  यहोवा मेरी खातिर सारा काम पूरा करेगा। हे यहोवा, तेरा अटल प्यार सदा बना रहता है,+तू अपने हाथ की रचनाओं को छोड़ न देना।+

कई फुटनोट

^ या शायद, “दूसरे देवताओं के विरोध में, मैं तेरे लिए संगीत बजाऊँगा।”
^ या “पवित्र-स्थान।”
^ या शायद, “तूने अपने नाम से बढ़कर अपने वचन को महान किया है।”

अध्ययन नोट

तसवीर और ऑडियो-वीडियो