भजन 1:1-6
1 सुखी है वह इंसान जो दुष्टों की सलाह पर नहीं चलता,पापियों की राह पर खड़ा नहीं होता,+न ही हँसी-ठट्ठा करनेवालों के साथ बैठता है।+
2 मगर वह यहोवा के कानून से खुशी पाता है,+दिन-रात उसका कानून धीमी आवाज़ में पढ़ता है।*+
3 वह ऐसे पेड़ की तरह होगा जो बहते पानी के पास लगाया गया है,जो समय पर फल देता है,जिसके पत्ते कभी मुरझाते नहीं।
वह आदमी अपने हर काम में कामयाब होगा।+
4 मगर दुष्ट लोग ऐसे नहीं होते,वे भूसी की तरह होते हैं जिसे हवा उड़ा ले जाती है।
5 इसलिए दुष्ट न्याय के समय टिक नहीं पाएँगे,+पापी, नेक लोगों की मंडली में खड़े नहीं रह पाएँगे।+
6 क्योंकि यहोवा नेक लोगों की राह पर ध्यान देता है,+मगर दुष्टों के रास्ते मिट जाएँगे।+
कई फुटनोट
^ या “उसके कानून पर मनन करता है।”

