शब्दावली

शतपति

हिंदी
शतपति
/assets/ct/79e1b14fff/images/syn_placeholder_sqr.png
nwtstg

शतपति

शतपति

प्राचीन रोमी सेना का एक अफसर। एक रोमी पलटन में आम तौर पर करीब 6,000 सैनिक होते थे। इन सैनिकों को सौ-सौ की 60 टुकड़ियों में बाँटा जाता था। हर टुकड़ी को शती कहा जाता था और यह एक शतपति के अधीन होती थी।

शतपति बहुत खास अफसर होते थे और उन्हें एक पलटन की बुनियाद माना जाता था। उनकी तनख्वाह आम सैनिकों से कई गुना ज़्यादा होती थी। इनमें से कुछ ‘सेना-अफसरों’ के बारे में बाइबल में अच्छी बातें कही गयी हैं। एक अफसर के ज़बरदस्त विश्‍वास के लिए उसकी तारीफ की गयी है। (मत 8:5-10, 13) एक और सेना-अफसर कुरनेलियुस के बारे में बताया गया है कि वह और उसका परिवार उन खतनारहित लोगों में से पहले थे जो मसीही बने।​—मर 15:39; प्रेष 10:1, फु.; 10:44, 45; 27;1, 43.