मूंगा
पत्थर जैसी सख्त चीज़ जो छोटे-छोटे समुद्री जीवों के कंकाल से बनती है। मूंगे समुंदर में कई रंगों में पाए जाते हैं जैसे लाल, सफेद और काला। खासकर लाल सागर में ढेर सारे मूंगे पाए जाते थे। बाइबल के ज़माने में लाल मूंगे बेशकीमती होते थे और इनसे मनके और गहने बनाए जाते थे।—नीत 8:11.

