यीशु की कुरबानी याद करें
सोमवार, 22 मार्च, 2027
यहोवा के साक्षी साल में एक बार यीशु की कुरबानी को याद करते हैं, क्योंकि यीशु ने आज्ञा दी थी, “मेरी याद में ऐसा ही किया करना।”—लूका 22:19.
हम चाहते हैं कि आप भी अपने परिवार के साथ इस मौके पर ज़रूर आएँ।
अकसर पूछे जानेवाले सवाल
कौन आ सकते हैं?
सभी आ सकते हैं। आप अपने दोस्तों और परिवारवालों को भी ला सकते हैं।
कार्यक्रम कितना लंबा होगा?
करीब एक घंटे का होगा।
कहाँ होगा?
इसके लिए अपने इलाके के यहोवा के साक्षियों से संपर्क करें।
क्या इसमें हाज़िर होने के लिए कोई फीस लगेगी? क्या इसके बाद से मुझे हर सभा में आना पड़ेगा?
नहीं।
क्या वहाँ कोई चंदा माँगा जाएगा?
नहीं। यहोवा के साक्षियों की किसी भी सभा में लोगों से चंदा नहीं माँगा जाता।—मत्ती 10:8.
क्या वहाँ किसी खास तरह के कपड़े पहनकर आने होंगे?
नहीं। लेकिन यहोवा के साक्षी ऐसे कपड़े पहनते हैं, जिससे इस खास सभा की गरिमा बनी रहे।
इस कार्यक्रम में क्या-क्या होगा?
कार्यक्रम की शुरूआत में एक गीत गाया जाएगा और एक प्रार्थना होगी। उसके बाद एक भाषण होगा जिसमें समझाया जाएगा कि यीशु ने अपनी जान क्यों दी। उसमें यह भी बताया जाएगा कि परमेश्वर और यीशु ने हमारे लिए जो किया, उससे हमें क्या फायदा हो सकता है। भाषण के बाद गीत गाया जाएगा और एक प्रार्थना से सभा खत्म होगी।
ज़्यादा जानने के लिए “यहोवा के साक्षी यीशु की मौत की यादगार अलग तरीके से क्यों मनाते हैं?” लेख पढ़ें।
स्मारक कब-कब होंगे?
2027: सोमवार, 22 मार्च
2028: रविवार, 9 अप्रैल
2029: गुरुवार, 29 मार्च

