इस जानकारी को छोड़ दें

क्या यहोवा के साक्षियों में स्त्रियाँ बाइबल सिखा सकती हैं?

क्या यहोवा के साक्षियों में स्त्रियाँ बाइबल सिखा सकती हैं?

 जी हाँ। यहोवा का हर साक्षी प्रचारक या सेवक है, जिसमें लाखों स्त्रियाँ भी शामिल हैं। बाइबल भी इस बात का हवाला देती है कि हमारे वक्‍त में खुशखबरी सुनाने में स्त्रियों की गिनती सबसे ज़्यादा होगी।—भजन 68:11.

 पर मंडली में सिखाने की ज़िम्मेदारी खास तौर पर भाइयों या पुरुषों को दी गयी है। इसका मतलब यह नहीं है कि स्त्रियाँ किसी को नहीं सिखा सकतीं। वे बाइबल में बतायी गयी स्त्रियों के नक्शे-कदम पर चलती हैं और घर-घर जाकर लोगों को बाइबल सिखाती हैं। (नीतिवचन 31:10-31) इसके अलावा वे अपने बच्चों को बाइबल के मुताबिक चलना सिखाती हैं। (नीतिवचन 1:8) एक अच्छी मसीही स्त्री की बोली और उसके काम भी दूसरों के लिए एक मिसाल साबित होते हैं।—तीतुस 2:3-5.