दुनिया की खबरें

ओल्गा पन्यूटा फरवरी 2023 से रूस की जेल में हैं

वे यहोवा के साक्षी जो अपने विश्‍वास की वजह से जेल में हैं​​—जगह के हिसाब से

वे यहोवा के साक्षी जो अपने विश्‍वास की वजह से जेल में हैं​​—जगह के हिसाब से

जनवरी 2026 तक पूरी दुनिया में 269 से ज़्यादा यहोवा के साक्षी अपने विश्‍वास की वजह से जेल में हैं।

इंटरनेशनल कॉवनेंट ऑन सिविल एंड पॉलिटिकल राइट्‌स के आर्टिकल 18 के मुताबिक, हर किसी को अपने विचार रखने, अपने ज़मीर के मुताबिक फैसले लेने और अपना धर्म मानने की आज़ादी है। लेकिन कुछ देशों में यहोवा के साक्षियों से यह हक छीन लिया गया है। अगर वे अपना धर्म मानते हैं या अपने ज़मीर की वजह से सेना में भरती होने से इनकार कर देते हैं, तो उन्हें जेल की सज़ा हो सकती है।

“जो कैद में हैं उन्हें याद रखो, मानो तुम खुद भी उनके साथ कैद में हो।”​—इब्रानियों 13:3.